HomeBiharवन नेशन वन इलेक्शन' पर तेजस्वी यादव ने साधा BJP पर निशाना,...

वन नेशन वन इलेक्शन’ पर तेजस्वी यादव ने साधा BJP पर निशाना, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, सहरसा : ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने इसको लेकर कहा कि जो संवैधानिक ढांचा है उस पर ये प्रहार है. इससे क्षेत्र के मुद्दे गौण हो जाएंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य का चुनाव यहां (प्रदेश) के मुद्दों पर होता है. ये लोग (बीजेपी) तो आरएसएस के एजेंडा को लागू करना चाहते हैं. इसलिए हम लोग कहते हैं कि ये संविधान के विरोधी हैं. अभी कह रहे हैं ‘वन नेशन वन इलेक्शन’, आगे कहेंगे ‘वन नेशन वन पार्टी’, फिर कहेंगे ‘वन नेशन वन लीडर’, क्या मतलब है? बाद में कहेंगे कि असेंबली के चुनाव की जरूरत ही नहीं है. नॉमिनेटेड सीएम और गर्वनर दे दो.

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग सही मुद्दे पर बात नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से खर्च बचेगा तो प्रधानमंत्री विज्ञापन पर इतना खर्च क्यों करते हैं? इलेक्शन से ज्यादा तो विज्ञापन पर ही खर्च करते हैं.

तेजस्वी ने कहा कि अगर खर्च ही बचाना है तो 11 साल में अब तक कितना विज्ञापन पर खर्च किया गया भारत सरकार हिसाब दे दे. उन्होंने कहा कि जो बिहार में एक फेज में चुनाव नहीं करा सकता, चार-पांच राज्यों में चुनाव नहीं करा सकता, उससे ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर क्या उम्मीद की जा सकती है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home