HomeBiharअनंत सिंह के यहां बनने लगी मिठाई, नीरज बोले-'तबीयत खराब होने वाली...

अनंत सिंह के यहां बनने लगी मिठाई, नीरज बोले-‘तबीयत खराब होने वाली है’

लाइव सिटीज, मोकामा: बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को वोटिंग हो चुकी है. 27 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे, लेकिन जीत के जश्न की तैयारी अभी से शुरू हो गई है. पटना स्नातक सीट पर जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत का दावा करते हुए जदयू विधायक अनंत सिंह अभी से जश्न की तैयारी में जुट गए हैं.

मोकामा से जदयू विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने कहा कि वे भगवान (जनता) के स्वागत की तैयारी में लगे हैं. भगवान आएंगे तो उनको मिठाई खिलाएंगे. अनंत सिंह ने कहा कि तैयारी हो रही है नाश्ता पानी कराएंगे. लोग आते-जाते रहते हैं तो लोगों को मिठाई खिलाएंगे. हम जीत चुके हैं. जनता मालिक है. हमें विश्वास है कि जीत पक्की है.

नीरज कुमार ने कहा कि, राजनीति का जो अपराधीकरण, लंपटीकरण राजनीतिक विमर्श में अपराधियों की पहचान बन जाना यह राजनीति का दुर्भाग्यजनक पक्ष था, उसके खिलाफ जो समर्थन मिला है इसका गहरा असर आने वाली राजनीति पर पड़ेगा.

नीरज कुमार ने कहा कि जो मेरे खिलाफ पार्टी के ही लोग प्रचार-प्रसार कर रहे थे, राजनीति में उन लोगों का तबीयत खराब रहेगा, इतना मैं आश्वस्त कर रहा हूं. कब खराब होगा हम नहीं जानते हैं, लेकिन इन लोगों का तबीयत पार्टी खराब कर देगी एकदम 100% खराब रहेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home