लाइव सिटीज, पटना: पटना जिले के बिक्रम क्षेत्र के रानी तालाब थाधड़ की तलाश जाना अंतर्गत जीतन छपरा गांव में शनिवार सुबह एक एक साल के बच्चे का सिर दुर्गा मंदिर में मिला. ग्रामीणों ने मंदिर में सिर देखा, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. शुरुआती जानकारी में बच्चे के बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे के बड़े भाई पर उसकी हत्या कर सिर मंदिर में चढ़ाने का आरोप है. बड़े भाई की पहचान 21 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है. पिता का नाम रंजू यादव बताया जा रहा है. घटना सुबह 10 बजे की है. मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है और जांच जारी है. बताया जा रहा कि बड़ा भाई छोटे भाई को घर से घूमाने के बहाने लेकर निकला था.
ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद रानी तालाब थाना की पुलिस जीतन छपरा गांव पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से चाकू बरामद की गई है.
