HomeBiharभूमि विवाद को लेकर पति पत्नी को जिंदा जलाया, पेट्रोल छिड़कर लगाई...

भूमि विवाद को लेकर पति पत्नी को जिंदा जलाया, पेट्रोल छिड़कर लगाई आग

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में पेट्रोल छिड़ककर दंपति को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है. इस घटना में जहां पत्नी की मौत हो गई है, वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना चकिया थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड नंबर 8 की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगों से दंपति का पहले से ही जमीन विवाद चल रहा था. उसी सिलसिले में वारदात को अंजाम दिया गया है. घटनास्थल पर पहुंचकर चकिया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इस मामले में पड़ोसी ने पहले भी दंपति पर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया था. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच कंप्रोमाइज हो गया था. इसी सिलसिले में एक बार फिर बीती शाम पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप पीड़ित के द्वारा लगाया गया है. जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पत्नी की इलाज के दरमियान मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दबंग व्यक्ति रमेश यादव और उनके अन्य सहयोगी के साथ दुकान पर पहुंच पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगा दी गई. दुकान में बैठे दंपति जिंदा जलने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए. वहां पर मौजूद लोगों ने दंपति को निकालकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान झालो देवी की मौत हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home