HomeBiharसिंगापुर पहुंचे लालू के साथ रोहिणी ने शेयर की तस्वीर, हंसते हुए...

सिंगापुर पहुंचे लालू के साथ रोहिणी ने शेयर की तस्वीर, हंसते हुए पिता के लिए कही बड़ी बात

लाइव सिटटीज, पटना: लालू प्रसाद इलाज के लिए कुछ दिन पहले सिंगापुर पहुंच चुके हैं. वहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है. रविवार को ही बेटी रोहिणी आचार्य ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह लालू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए एयरपोर्ट पर पिता को रिसीव कर रही थी. सोमवार को रोहिणी ने पिता लालू के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की है जिस पर पिता और बेटी के रिश्ते को लेकर कैप्शन डाला है.

बेटी रोहिणी ने ट्वीट में लिखा है कि “भगवान के दूजा रूप होते हैं पापा. हर बिटिया का अभिमान होते हैं पापा.” इसके साथ ही हाथ जोड़ने वाली इमोजी डालते हुए वह लालू यादव को प्रणाम कर रही. तस्वीर में रोहिणी पिता लालू के साथ बैठी नजर आ रही जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं.

फोटो सिंगापुर की है. लालू यादव का जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट होना है. बेटी रोहिणी ही उनको अपनी एक किडनी दे रही हैं. रोहिणी पिता लालू यादव से खास लगाव रखती हैं. हालांकि घर में सबसे परफेक्ट किडनी मैच रोहिणी आचार्य का ही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home