HomeBiharबिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, पटना में भी...

बिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, पटना में भी बिगड़ सकता है मौसम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून की वापसी में अभी थोड़ा वक्त है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में 10 अक्टूबर तक मानसून का थोड़ा प्रभाव दिखेगा. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण चार-पांच अक्टूबर को पटना सहित बिहार के कुछ जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है.

वहीं दीपावली और छठ के बीच प्रदेश में हल्की ठंड आरंभ हो जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में बदाल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा के आसार है वहीं प्रदेश के पांच जिलों के पूर्वी व पश्विमी चंपारण, भागलपुर, मुंगेर, जमुई व बांका जिले में चार अक्टूबर को भारी वर्षा की चेतावनी है.
इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

रविवार को भभुआ में 2.8 मिमी व भभुआ के चांद में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ खगडिय़ा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home