HomeBiharगोपाल मंडल के विवादित बयान पर गिरिराज ने लालू-नीतीश पर कसा तंज,...

गोपाल मंडल के विवादित बयान पर गिरिराज ने लालू-नीतीश पर कसा तंज, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल द्वारा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में खुलेआम पत्रकारों को गाली दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले पर बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब ‘सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का’. बीजेपी ने इसे जंगल राज पार्ट दो बताते हुए ऐसे विधायक को बर्खास्त करने की मांग की.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि उनकी शह पर गोपाल मंडल यह सब कर रहे हैं. बिहार में जंगलराज पार्ट 2 सुपर आ गया. लालू यादव-राबड़ी के राज में भी ऐसा ही होता था.

गिरिराज सिंह ने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा कि एक कहावत है कि सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का. यह कहावत आरजेडी और जेडीयू दोनों पर लागू होता है. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने ऐसे विधायक को बर्खास्त करने तक की मांग कर दी. सहनी ने कहा कि जिस तरह पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते विधायक द्वारा पत्रकारों को गाली दी गई उससे आज बिहार शर्मसार हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home