HomeBiharगिरीराज सिंह ने कहा- लालू यादव को मनोझ झा से माफी मांगनी...

गिरीराज सिंह ने कहा- लालू यादव को मनोझ झा से माफी मांगनी चाहिए

लाइव सिटीज, पटना: राज्यसभा सांसद मनोज झा की ‘ठाकुर का कुआं’ वाली कविता पर सिसायी बयानबाजी जारी है. गुरुवार को एक कार्यक्रम में लालू यादव ने मनोझ झा के बयान को सही बताया था. इसपर गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने लालू यावद को मनोझ झा से मांफी मांगने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में किस तरह की असमानता है, यह झलक रही है, लेकिन लालू यादव की जुबान बंद है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि मनोज झा अगर कुछ बोले हैं तो उनके सामने लालू यादव की आकृति होगी. गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर समाज को विभाजित करने की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मनोज झा के बयान को अगर देखें तो वह सीधे-सीधे लालू यादव का ही बयान है. गिरिराज ने लालू यादव को नसीहत दी है कि इसके लिए वे मनोझ झा से माफी मांगे.

गिरिराज सिंह ने कहा कि मेरा मानन है कि जब मनोज झा बोलते हैं तो लालू जी की आकृति उनके सामने होती है. लालू जी ने शुरू से समाज को विभाजित करने का काम किया है. इस काम को कोई समाज स्वीकार नहीं करेगा. ठाकुर समाज को आपत्ति होना स्वाभिक है, लेकिन लालू जी को अभी तक माफी मांग लेनी चाहिए. लालू जी की जुबान बंद है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home