HomeBiharछपरा में गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी 

छपरा में गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी 

लाइव सिटीज, छपरा: छपरा-वाराणसी रेल खंड के गौतम स्थान स्टेशन पर आज डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस की दो बोगियों के बीच जॉइंट में आग लग गई. इसे देखते ही यात्रियों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया. जिसके बाद तत्काल गार्ड और ड्राइवर ने ट्रेन को गौतम स्थान स्टेशन पर रोक दिया. मौके पर रेलवे कर्मी जमा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद रेल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया.

आग लगने के बाद ट्रेन को काफी देर तक गौतम स्थान स्टेशन पर रोका गया. बता दें कि यह ट्रेन जब गौतम स्थान स्टेशन पार कर रही थी तभी लोगों ने दो बोगियों के बीच जॉइंट से धुआं उठते हुए देखा. उसके बाद लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया. बाद में स्टेशन कर्मचारियों के द्वारा गार्ड और ड्राइवर को ट्रेन रोकने को कहा गया.

सूचना मिलते ही गार्ड ड्राइवर ने इस ट्रेन को गौतम स्थान स्टेशन पर रोका. जिसके बाद ट्रेन में रखे फायरफाइटर के सहारे आग को काबू करने का प्रयास किया गया और काफी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home