HomeBiharJDU की नई प्रदेश कमेटी का हुआ गठन, पार्टी के 115 नेताओं...

JDU की नई प्रदेश कमेटी का हुआ गठन, पार्टी के 115 नेताओं को मिली अहम जिम्मेवारी

लाइव सिटीज, पटना: जनता दल यूनाइटेड ने अपने प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया है. पार्टी ने बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति को भी भंग कर दिया है. इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को लेटर जारी कर दी है. 

आपको बता दें कि जेडीयू लगातार पार्टी और संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक लाइन का पत्र जारी करते हुए बताया कि बिहार प्रदेश कमेटी और सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है.

वहीं, बीते दिन ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की थी. ऐसे में अब प्रदेश कमेटी भंग होने पर चर्चा तेज है कि क्या नए चेहरों पर नीतीश कुमार भरोसा जताएंगे?जेडीयू ने शनिवार को नयी प्रदेश कमेटी का एलान किया. पुरानी कमेटी में से ज्यादातर नेताओं की छंटनी हो गयी है. पार्टी की नयी प्रदेश कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 प्रदेश महासचिव, 46 प्रदेश सचिव, 9 प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home