HomeBiharसुपौल में गढ्ढे में जमा बारिश के पानी में नहाने के दौरान...

सुपौल में गढ्ढे में जमा बारिश के पानी में नहाने के दौरान चार बच्ची डूबीं, तीन की हुई मौत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जिले के मरौना थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरैल पंचायत के सिरखरिया गांव के वार्ड नंबर सात में शनिवार को गढ्ढे में जमा बारिश के पानी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चार बच्ची नहाने गई थी. एक को बचा लिया गया. तीनों बच्चियों के शव को बरामद कर लिया गया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मरौना थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों बच्ची खेत के तरफ गई थी. इस दौरान चार बच्ची खेत के बगल में गढ्ढे में नहाने लगी. इसमें बारिश का पानी जमा हो गया था. नहाने के दौरान तीनों बच्ची दलदल में फंस गई और डूबने लगी. इसके बाद आसपास मौजूद लोग बच्ची को खोजने लगे. पानी में डूबते बच्ची को बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन तीन बच्ची की मौत हो गई. किसी तरह पानी से एक को बचा लिया गया. वहीं, तीनों बच्ची के शव को पानी से निकला लिया गया.

अंचलाधिकारी ने बताया कि मरौना प्रखंड के कमरैल पंचायत अंतर्गत सिरखरिया वार्ड नं सातपानी चार बच्ची डूबी थी, जिसमें एक बच्ची को बचा लिया गया है और तीन की मौत हो गई है. आगे की कार्यवाई की जा रही है. सरकारी नियमानुसार जो भी सहायता राशि होगी, उसे दी जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home