HomeBiharडॉ दिवाकर तेजस्वी को चित्रगुप्त महापरिवार चिकित्सा से किया गया सम्मानित

डॉ दिवाकर तेजस्वी को चित्रगुप्त महापरिवार चिकित्सा से किया गया सम्मानित

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: चित्रगुप्त महापरिवार, आशियाना प्रक्षेत्र, पटना-25 के द्वारा आयोजित श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव समारोह-2022 स्थानीय कम्युनिटी हॉल, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, आशियाना नगर, पटना में वरिष्ठ फिजिशियन एवं ‘पहल’ के चिकित्सा निदेषक डॉ. दिवाकर तेजस्वी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो को देखते हुए चित्रगुप्त महापरिवार चिकित्सा सम्मान से सम्मानित किया गया। उनका चिकित्सीय एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूर्व में भी उन्हें अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा, जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद, चित्रगुप्त महापरिवार, आशियाना नगर प्रक्षेत्र के अध्यक्ष श्याम शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार दयाल, सचिव राकेश रंजन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home