HomeBiharलालू यादव की याचिका पर सुनवाई में फैसला, सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट...

लालू यादव की याचिका पर सुनवाई में फैसला, सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज की दी अनुमति

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी आ रही है. सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया है. अब लालू सिंगापुर जाकर इलाज करा सकेंगे और अपना किडनी ट्रांसप्लांट करा सकेंगे. पासपोर्ट रिलीज के लिए लालू ने सीबीआइ की विशेष अदालत में याचिका दायर कर रखा था, जिसपर अब फैसला आ गया है. इलाज के लिए लालू यादव 24 सितंबर को सिंगापुर जाएंगे.

लालू प्रसाद यादव किडनी की समस्या से ग्रसित हैं. राजद सुप्रीमो चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं. अभी फिलहाल बेल पर हैं. किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए उन्हें सिंगापुर जाने को पासपोर्ट की जरूरत होगी. अब सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया है. लालू यादव अब सिंगापुर जाएंगे. सिंगापुर में लालू की बेटी रोहिणी आचार्य रहती हैं. लालू उनके पास रहकर इलाज कराएंगे.

दरअसल, लालू प्रसाद यादव कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. उनका किडनी भी अब खराब हो चुका है. इसी सिलसिले में वे सिंगापुर जाना चाहते हैं. लालू यादव चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं. फिलहाल उन्हें बेल मिली हुई है, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त था. अब जब उन्हें उनका पासपोर्ट मिल गया है, तब वे सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट करा सकेंगे. इसके लिए उन्होंने सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका दायर कर रखी थी. कोर्ट के फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home