HomeBiharअभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, छठे चरण के शिक्षक नियोजन का शिड्यूल हुआ...

अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, छठे चरण के शिक्षक नियोजन का शिड्यूल हुआ जारी,  इस दिन बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र

लाइव सिटीज,पटना: बिहार में शिक्षक नियोजन को लेकर एक ओर जहां घमासान मचा हुआ है. रोज-रोज अभ्यर्थी प्रदर्शन और घेराव कर रहे हैं. इसी गरमा-गरमी के माहौल में ठंडक देने वाली एक खबर सामने आई है. शिक्षा विभाग ने नियोजन इकाईयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. राजधानी पटना और सारण जिले को छोड़कर, वैसे सभी जिलों जहां जिला परिषद नियोजन इकाईयों ने नियोजन पूरा कर लिया है. उन नियोजन इकाईयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शेड्यूल जारी किया गया है.

शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 21 सितंबर तक पटना और सारण जिलों को छोड़कर, सभी जिला परिषद नियोजन इकाईयां वेटिंग, विषय और कोटि के अनुसार उपलब्ध रिक्त पदों की सूचना जिलों के एनआईसी वेबसाइट पर प्रकाशित करेगी.

26 सितंबर को पटना और सारण जिलों को छोड़कर सभी जिला परिषद के वेटिंग लिस्ट और रोस्टर बिंदु के अनुसार चयन सूची को तैयार कर के पैनल निर्माण समिति से अनुमोदन लिया जाएगा. इसके बाद इसे जिलों के एनआईसी वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा.

28 सितंबर को पटना और सारण जिलों को छोड़कर बिहार के सभी जिला परिषद इकाइयों द्वारा चुने गए अभ्यर्थियों से सहमति पत्र प्राप्त कर के नियोजन पत्र जारी कर दिया जाएगा. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुने गए अभ्यर्थियों से सहमति प्राप्त कर के उनके मूल stet प्रमाण पत्र को रख लिया जाएगा. तब नियोजन पत्र का वितरण किया जाएगा. इसमें अनुपस्थित अभ्यर्थियों का दावा समाप्त समझा जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home