HomeBiharदरभंगा एम्स बनकर तैयार हो गया है, मोदी जी आ रहे देखने,...

दरभंगा एम्स बनकर तैयार हो गया है, मोदी जी आ रहे देखने, तेजस्वी का पीएम पर तंज

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को दरभंगा में होनेवाली पीएम की चुनावी सभा को लेकर तंज कसा है. तेजस्वी ने कहा कि लगता है कि पीएम दरभंगा एम्स का निरीक्षण करने आ रहे हैं. तेजस्वी ने पीएम पर 10 सालों तक लोगों को ठगने का आरोप लगाया और कहा कि दरभंगा में भी पीएम कब्रिस्तान-श्मशान, हिंदू-मुसलमान की ही बात करेंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि, ”पीएम के हिसाब से तो दरभंगा एम्स बन चुका है, तो कल वे एम्स का मुआयना करेंगे कि कितना बढ़िया अस्पताल चल रहा है ? सबका इलाज हो रहा है कि नहीं हो रहा है ? लगातार 10 साल नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री रहे हैं. इन्होंने केवल लोगों को ठगने का काम किया है, झूठ बोला है.

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर तेजस्वी ने कहा कि एयरपोर्ट का टर्मिनल अभी तक ढंग से बनकर तैयार नहीं हुआ है. हवाई जहाज आ रही है, लेकिन दरभंगा में देश का सबसे महंगा टिकट मिलता है. प्रधानमंत्री बोलते थे कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई सफर करेंगे, लेकिन हवाई चप्पल वाले क्या, उच्च मध्य परिवार के लोग भी टिकटों की कीमत से परेशान हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home