HomeBiharपटना के बांस घाट में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची...

पटना के बांस घाट में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

लाइव सिटीज, पटना: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांस घाट के पास शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना हुई है. बुद्धा घाट स्थित कई झोपड़ियों में आग लग गयी है और कई सिलेंडर फट गये हैं.प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां कई लोग फंसे हुए हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.

आपको बता दें कि,पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. आग लगने के कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन बांस घाट के पास गंगा किनारे बसी छोटी-छोटी झुग्गियां आग की चपेट में है. बताया जा रहा है कि अब तक 20 घर आग की चपेट में आ चुके हैं. 

आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई. सूचना के बाद मौके पर कई अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंची हुई हैं. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. तेज हवाओं के कारण आग की लपटें बढ़ती जा रही हैं और काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम को खासी परेशानी हो रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home