HomeBiharबक्सर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी परीक्षार्थियों के भीड़, नियंत्रित करने में छूटे...

बक्सर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी परीक्षार्थियों के भीड़, नियंत्रित करने में छूटे रेल अधिकारियों के पसीने

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सीटेट परीक्षा का आयोजन किया गया है. इसे लेकर पटना समेत राज्य के विभिन्न केंद्रों पर व्यापक तैयारियां की गई है. साथ ही बक्सर रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों के उमड़े जन सैलाब को देख रेलवे के अधिकारियो के पसीने छूट रहे है. ट्रेन में सवार होने के लिए परीक्षार्थी प्लेटफॉर्म को छोड़ रेलवे ट्रैक के रॉन्ग साइड में खड़े हैं. ट्रेन में चढ़ने के लिए युवा एक-दूसरे से धक्कामुक्की करते नजर आ रहे हैं. सीटेट की परीक्षा देने के लिए उमड़ी भीड़ बढ़ रही बेरोजगारी की ओर इसारा कर रही है

बक्सर रेलवे स्टेशन पर अपने बच्चों को ट्रेन में चढ़ाने पहुंचे अभिवाहक बेरोजगार युवाओं की यह कतार देख हैरान है. कई ऐसे लोग है जो ट्रेन में सवार नहीं हो पाए. जिन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि जातपात पर लड़ाने की बजाए सरकार बेरोजगारों के कतार को कम करने की दिशा में पहल करती तो आज यह दिन नहीं देखने को मिलता.

गौरतलब हो कि आज पूरे बिहार में सीटेट की परीक्षा हो रही है. शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाके तक परीक्षार्थियों की बढ़ी संख्या को देख प्रशासन के द्वारा सेंटर बनाया गया है. जगह-जगह पर परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन के लिए गाइडर की टीम लगाई गई है. जिससे कि परीक्षार्थी आसानी से सेंटर पर पहुंच सके. बता दें कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे दोपहर 12 बेजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बेजे से 4:30 बजे तक होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home