HomeBiharअनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, समर्थक अब कोर्ट का खटखटाएंगे...

अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, समर्थक अब कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा; JDU प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

लाइव सिटीज, मोकामा: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब अनंत सिंह के समर्थक कोर्ट जाने की तैयारी में है. समर्थकों का कहना है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह का पक्ष नहीं सुना और कार्रवाई कर दी.

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा का अनंत सिंह को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. अजीत शर्मा ने कहा कि यदि अनंत सिंह कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, तो पार्टी उनका स्वागत करेगी, क्योंकि कांग्रेस सभी दलों और व्यक्तियों के लिए दरवाजे खुले रखती है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पार्टी में शामिल होने पर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व, यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ही लेंगे.

जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी आदेश के तहत निष्कासन के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द (10वीं अनुसूची के तहत) करने की भी अनुशंसा की गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home