HomeBiharबेगूसराय में पुलिस पस्त... अपराधी मस्त: दबंगों ने 3 लोगों को मारी...

बेगूसराय में पुलिस पस्त… अपराधी मस्त: दबंगों ने 3 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में पुलिस पूरी तरह से अपराधियों के सामने घुटने टेक चुकी है. आलम ये है कि बदमाशों एक नहीं.. दो नहीं… तीन-तीन लोगों को दिन-दहाड़े गोली मार देते हैं और पुलिस सिर्फ जांच ही करती रहती है. हो सकता है कि बाद में पुलिस हत्यारों को पकड़े लेकिन ऐसे दुस्साहस भरे वारदातों के सामने आने से तो यही लग रहा है कि पुलिस का खौफ अब बेगूसराय के बदमाशों में बिल्कुल नहीं रह गया है.

ताजा मामले में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए तीन लोगों को गोली मार दी है. मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई जबकि घायल दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया  है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

अपराधियों ने मामूली विवाद में 3 लोगों को गोली मार दी है जिसमें 1 की गोली लगने से मौत हो गई जबकि पिता पुत्र गोली लगने से घायल हो गया. दिन-दहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव की है. मृतक युवक की पहचान कैलाश पुर गांव के रहने वाले विकास यादव के रूप में की गई है, जबकि घायल पिता-पुत्र की पहचान बैजू यादव एवं पुत्र संजीव यादव के रूप में की गई है.

परिजनों ने बताया कि संजीव यादव अपना पिकअप वाहन गाड़ी सड़क किनारे लगाया था. गांव के ही दबंग व्यक्ति के द्वारा गाड़ी लगाने से मना किया. तभी इसका विरोध संजीव यादव के द्वारा किया गया. इसी से नाराज होकर दबंगों ने पहले लाठी-डंडे से पिटाई की. पिटाई की खबर सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे तो दबंगों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया गोली चलते ही 3 लोगों की घटनास्थल पर ही गोली लग गई

परिजनों के मुताबिक, गांव के ही दबंग व्यक्ति है और लगातार गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम देता है. आज जब संजीव यादव के द्वारा अपना पिकअप वाहन गाड़ी लगाया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल इस गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. वारदात की जानकारी मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home