HomeBiharगोपालगंज में 27 साल पुराने केस में आनंद मोहन की पत्नी दोषी...

गोपालगंज में 27 साल पुराने केस में आनंद मोहन की पत्नी दोषी करार, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

लाइव सिटीज, गोपालगंज: बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद को 27 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है. मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दोषी पाते हुए 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है. इसके पहले पूर्व सांसद लवली आनंद ने कोर्ट में सरेंडर किया था.

वहीं अर्थदंड की राशि जमा किए जाने के बाद पूर्व सांसद लवली आनंद को नियमित जमानत मिल गई. कोर्ट की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी एपीओ आनंद शर्मा ने दी. मामला 23 मार्च 1995 का है. उस वक्त लवली आनंद ने सांसद रहते हुए चुनाव प्रचार का समय खत्म होने के बाद भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया था. इसी मामले में आज पूर्व सांसद कोर्ट में सरेंडर किया था जिसमें उन्हें राहत मिली.

पूर्व सांसद लवली आनंद पर 23 मार्च 1995 में कुचायकोट थाना में कुचायकोट के अंचल पदाधिकारी प्रियरंजन सिन्हा ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उस वक्त लवली आनंद ने सांसद रहते हुए चुनाव प्रचार का समय खत्म होने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया था और लोगों से वोट देने की अपील मंच से किया था. इसी मामले में कुचायकोट थाने में लवली आनंद के अलावा वीपीपा के जिलाध्यक्ष चंद्रहास राय, प्रमोद सिंह और सुभाष सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home