HomeBiharनदी में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में दो युवकों की मौत.. घने...

नदी में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में दो युवकों की मौत.. घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

लाइव सिटीज, बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में गुरुवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित कार पंडई नदी में गिर गई. इस हादसे में कार सवार दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई. दोनों युवक नरकटियागंज के रहने वाले बताये जा रहे हैं. लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद कार को नदी से निकला गया. पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

पूरा मामला जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि नरकटियागंज-गौनाहा मुख्यमार्ग पर पिपरा के पास पंडई नदी में अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार नदी में समा गई. जानकारी के अनुसार घने कुहासे की वजह से कार नदी में समा गई है. बताया जा रहा है कि कार घने कोहरे के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पंडई नदी में गिर गई. हादसे के वक्त कार में दो युवक सवार थे. कार के नदी में समाते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद कार को नदी से निकाला गया. पुलिस ने कार दोनों युवक का शव बरामद किया. जिसके बाद उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीेच भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है. दोनों युवक नरकटियागंज के रहने वाले बताये जा रहे हैं. पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home