HomeBiharJDU की बैठक से 7 MLA नदारद, विधायकों को आश्वस्त कर बोले...

JDU की बैठक से 7 MLA नदारद, विधायकों को आश्वस्त कर बोले नीतीश- ‘चिंता की कोई बात नहीं’

लाइव सिटीज, पटना: नीतीश सरकार की ओर से 12 फरवरी को बहुमत सिद्ध करना है. उससे पहले जदयू विधान मंडल दल की बैठक में आगे की रणनीति तैयार हो रही है. रविवार को मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर सीएम नीतीश कुमार ने बैठक ली. बैठक में 7 विधायकों के नदारद रहने से टेंशन बढ़ गया है. हालांकि जेडीयू के नेता कह रहे हैं कि सभी नेता रिचेबल हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को कल होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर आश्वस्त किया.

जदयू विधायक शालिनी मिश्रा, गुंजेश शाह, मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर आयोजित भोज में नहीं आए थे, लेकिन रविवार को बैठक में पहुंचे हैं. गोपाल मंडल भी बैठक में पहुंचे हैं. जदयू विधायकों का कहना है कि हम लोगों के निगरानी की कोई जरूरत नहीं है. कुछ काम से विधायक इधर-उधर गए हुए हैं, लेकिन सभी कल फ्लोर टेस्ट में पहुंच जाएंगे और कहीं से कोई दिक्कत नहीं होगी

शालिनी मिश्रा ने कहा कि हम तो श्रवण कुमार को बोलकर गए थे. बोले थे कि मैं 10 को नहीं रहूंगी लेकिन 11 को आ जाउंगी. विपक्ष को थोड़ी देर खुश होने का मौका मिल गया. जब नीतीश कुमार हैं शालिनी मिश्रा उन्ही के साथ रहेगी

बैठक शुरू हो चुकी है. 38 विधायक अब तक पहुंच चुके हैं. 7 विधायक अभी भी नहीं पहुंचे हैं. जिसमें बीमा भारती, सुदर्शन , दिलीप राय, संजीव सिंह, मनोज यादव नहीं पहुंचे हैं. बैठक में लेशी सिंह, विधायक गोपाल मंडल, मंत्री सुमित सिंह भी पहुंच चुके हैं. मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि किसी को बंद करके नहीं रखा गया है. लगन का समय है तो कुछ विधायक काम के कारण कल नहीं आए थे. सबलोग कल विधानसभा में मौजूद रहेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home