HomeBiharगोपालगंज में 1 क्विंटल 62 किलो चांदी बरामद, कीमत 1 करोड़ रुपये

गोपालगंज में 1 क्विंटल 62 किलो चांदी बरामद, कीमत 1 करोड़ रुपये

लाइव सिटीज, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में शराब की टोह में निकली उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को चांदी से भरी एक लग्जरी कार पकड़ी है. कार से दो क्विंटल 40 किलो चांदी मिली है. चांदी को उत्तर प्रदेश के आगरा से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा था. यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास एनएच-27 पर की गई है.

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कार में चांदी के आभूषण से मिले हैं. कार सवार लोगों के द्वारा इस मामले में किसी तरह के कागजात नहीं सौंपे गए हैं. उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम बलथरी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी. पुलिस टीम को देखकर कार सवार तस्करों ने रांग साइड से होकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया. कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया और जब कार की बारीकी से जांच की गयी जो पीछे सीट के नीचे तहखाना मिला.

तहखाना के अंदर चांदी के ईंट मिले. कार से 2 क्विंटल 40 से अधिक चांदी मिली. इसकी वजन करायी जा रही है. उन्होंने बताया कि जब्त चांदी की बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये बतायी जा रही है.

इस मामले में कार सवार चालक समेत व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. कार से चांदी के साथ पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच के लिए सेल्स टैक्स और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम को बुलाया गया है. बता दें कि इसके पहले भी चांदी से भरे दो कार जब्त किये जा चुके हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home