HomeEntertainmentबॉक्स ऑफिस पर जारी है ब्रह्मास्त्र की 'फायर', सातवें दिन कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर जारी है ब्रह्मास्त्र की ‘फायर’, सातवें दिन कमाए इतने करोड़

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर अपने सातवें दिन भी धूम मचाती दिखी. 9 सितम्बर को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की लाइन अभी भी सिनेमाघरों के बाहर लगी हुई है. ऐसे में फिल्म ने अपने सातवें दिन बढ़िया कमाई की. 

डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ने अपने पहले दिन 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसमें साउथ बॉक्स ऑफिस पर कमाए 5 करोड़ रुपये भी शामिल थे. फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 83 करोड़ रुपये तक गया था. वहीं दुनियाभर में ब्रह्मास्त्र ने पहले वीकेंड पर 225 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. 

सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 16 करोड़ रुपये कमाए. तब से अभी तक यह ठीकठाक रफ्तार में कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन पूरे हो गए हैं. ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो इसने सांतवें दिन यानी 15 सितम्बर को 9 से 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसमें साउथ बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन भी शामिल है. इसी के साथ फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई लगभग 174 करोड़ रुपये हो गई है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home