HomeEntertainmentएक्टर गोविंदा को लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करने के दौरान हादसा, ICU...

एक्टर गोविंदा को लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करने के दौरान हादसा, ICU में भर्ती

लाइव सिटीज, सेन्ट्रल डेस्क: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ 1 अक्टूबर को बड़ा हादसा हो गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक्टर को अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई है। रिवॉल्वर का लॉक खुला रहने के कारण ये हादसा हुआ है। वह उसे साफ कर रहे थे अलमारी में रख रहे थे तभी गोली चल गई, जो उनके पैर में घुटने के नीचे जा लगी। जिसके बाद उन्हें फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें ICU में एडमिट किया गया है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 60 साल के एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा को मंगलवार, 1 अक्टूबर की सुबह 4:45 बजे यानी पौने पांच बजे, अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गलती से गोली लगने के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में एक इवेंट में जाने के लिए गोविंदा अपने आवास से निकल रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। हालांकि Criti Care अस्पताल में इलाज होने के बाद पैर से गोली निकाल ली गई है। अब एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है। बेटी टीना आहूजा ने बताया है, ‘मैं इस वक्‍त पापा के साथ हूं, पापा पहले से बेहतर हैं, पापा का ऑपरेशन चल रहा है, पापा 24 घंटे ICU में रहेंगे, घबराने की जरूरत नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home