HomeBiharबीजेपी ने जारी की लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट,...

बीजेपी ने जारी की लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, तमिलनाडु और पुडुचेरी के 15 उम्मीदवार घोषित

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीते दिनों बीजेपी ने अपने 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। आज एक दिन बाद पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी और चौथी दोनों ही प्रत्याशियों की लिस्ट में बीजेपी ने दक्षिण भारत की सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। आज पार्टी ने अपनी नई लिस्ट में तमिलनाडु के 14 और पुडुचेरी का एक प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

बता दें कि लोकसभा चुनावों को लेकर 7 चरणों को वोटिंग होनी है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 19 अप्रैल को पहले ही चरण में वोटिंग होनी है। ऐसे में पार्टी ने ताबड़तोड़ तरीके से इन दोनों ही राज्यों से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। खास बात यह है कि बीजेपी इन चुनावों में दक्षिण भारत के कई राज्यों में अपने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही थी।

पुडुचेरी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने ए. नमस्सिवायम को अपना प्रत्याशी बनाया है। यह सीट फिलहाल कांग्रेस के पास है। यहां से कांग्रेस के केवी वैथिलिंगम सांसद हैं, कांग्रेस ने एक बार फिर उन्हें मौका दिया है, जिसके चलते बीजेपी ने इस सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है।

बीजेपी की चौथी लिस्ट में पुडुचेरी के साथ ही तमिलनाडु के भी 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु के बीजेपी चीफ के अन्नामलाई को कोयंबटूर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था। तीसरी लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा नाम तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का था। बीजेपी ने उन्हें चेन्नई साउथ से टिकट दिया है। इसके अलावा तमिलिसाई सौंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home