HomeBiharबिहार में मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, पटना समेत कई...

बिहार में मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-ठनका का अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बारिश के मौसम की विदाई होने वाली है। जान से पहले मानसून एक्टिव है। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवा और मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रहेंगी।

आज शुक्रवार को पटना समेत 20 जिलों में कहीं भारी तो मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण उत्तर बिहार में गर्मी से लोगों को काफी हदतक निजात मिली है। नेपाल में गुरुवार से रविवार तक भारी बारिश की चेतावनी के बीच भारत-नेपाल सीमा से सटे कोसी बराज और सुनसरी क्षेत्र में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

आज जिन जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें राजधानी पटना भी शामिल है। इसके अलावे प्रदेश के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद नालंदा, गया, पूर्णिया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिलों के लिए बारिश के साथ तेज हवा और ठनका गिरने का अलर्ट दिया गया है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम की गतिविधियों के अनुसार दिनचर्या तय करने की सलाह दी गई है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल में गुरुवार से रविवार तक भारी बारिश हो सकती है। इस वजह से भारत-नेपाल सीमा से सटे कोसी बराज और सुनसरी क्षेत्र में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। नदी किनारे और संवेदनशील इलाकों में सशस्त्र प्रहरी बल एपीएफ तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से माइकिंग कर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने तथा रात में अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र का असर मौसम पर पड़ रहा है। सुनसरी के सीडीओ ईश्वरी प्रसाद अर्याल एवं प्रवक्ता राजमणि निरौला ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट रखने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments