लाइव सिटीज, पटना: बीपीएससी की ओर से चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई- 4 ) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर यानी आज से शुरू होगी. अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है.
जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती के माध्यम से राज्य में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति होनी है. आयोग के अनुसार आवेदन से संबंधित पूरा विज्ञापन और दिशा-निर्देश बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विज्ञापन और सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है.
बीपीएससी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन की माने तो, क्लास 1 से 5 तक में 3,847 पदों पर भर्ती होगी. क्लास 6 से 8 तक में 8,563 पद, क्लास 9 से 10 तक में 3,877 पद और क्लास 11 से 12 तक में 16,101 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस तरह से टोटल 32,388 पदों पर शिक्षकों को बहाल किया जाएगा.
आवेदन करने का पूरा प्रोसेस
सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. ‘New User Registration’ वाले लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
लॉगिन करने के बाद B.Ed, CTET, STET समेत सभी डिटेल्स दें.
इसके बाद सिग्नेचर, फोटो और बाकी के सर्टिफिकेट को स्कैन कर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
इसके बाद फॉर्म की फीस जमा करें. यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से फीस जमा कर सकते हैं.
आखिर में पूरे फॉर्म को अच्छे से जांच लेने के बाद सबमिट कर दें. साथ ही सहूलियत के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें.
