लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का फैसला आज हो जाएगा. एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. प्रशांत किशोर लगातार आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं. भाजपा के नीरज सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता समेत 25 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा
बता दें कि जन सुराज के कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं. प्रशांत किशोर लगातार आगे चल रहे हैं. भाजपा कैंडिडेट नीरज सिन्हा शुरू से ही पीछे चल रहे हैं. पीके 33538 वोटों के साथ लीड बनाए हुए हैं.
16 राउंड वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. प्रशांत किशोर लगातार लीड बनाए हुए हैं. भाजपा कैंडिडेट से 8966 वोटों से आगे चल रहे हैं. पीके को अभी तक 31742 वोट मिले हैं. वहीं नीरज सिन्हा को 22776 और राजद की रेखा गुप्ता को 7500 वोट मिले हैं.
जन सुराज के प्रशांत किशोर 15वें राउंड में भी बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी के नीरज कुमार को उन्होंने 8202 वोटों से पीछे कर दिया है. राजद की रेखा गुप्ता 6755 के साथ तीसरे नंबर पर हैं
