लाइव सिटीज, पटना: आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आएगा. सुबह 8 बजे से मतों की गिनती जारी है. 30 जुलाई को वोट डाले गए थे. 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है. भारतीय जनता पार्टी से नीरज सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल से रेखा गुप्ता और जन सुराज पार्टी से प्रशांत किशोर मैदान में हैं. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं.
14वें राउंड की मतगणना पूरी
प्रशांत किशोर (जन सुराज): 28201 वोट, 7781 वोट से आगे चल रहे हैं.
दूसरे नंबर पर नीरज कुमार (भाजपा): 20420 वोट
तीसरे नंबर पर रेखा कुमारी (राजद): 6142 वोट
13वें राउंड की मतगणना पूरी
प्रशांत किशोर (जन सुराज): 26113 वोट, 7119 वोट से आगे चल रहे हैं.
दूसरे नंबर पर नीरज कुमार (भाजपा): 18994 वोट
तीसरे नंबर पर रेखा कुमारी (राजद): 5583 वोट
12वें राउंड की गिनती पूरी
प्रशांत किशोर (जन सुराज): 23756 वोट, 6646 वोट से आगे चल रहे हैं.
दूसरे नंबर पर नीरज कुमार (भाजपा): 17110 वोट
तीसरे नंबर पर रेखा कुमारी (राजद): 4850 वोट
11वें राउंड की गिनती पूरी
प्रशांत किशोर (जन सुराज): 21941 वोट, 6419 वोट से आगे चल रहे हैं.
दूसरे नंबर पर नीरज कुमार (भाजपा): 15522 वोट
तीसरे नंबर पर रेखा कुमारी (राजद): 4223 वोट
दसवें राउंड की गिनती पूरी
बांकीपुर उपचुनाव में 10 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. प्रशांत किशोर (जन सुराज) को 20059 वोट मिले हैं. वह 6011 वोट से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर नीरज कुमार (भाजपा) हैं, जिनको 14048 वोट और 3983 वोट के साथ रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं.
नौवें राउंड की गिनती पूरी
प्रशांत किशोर (जन सुराज): 17856 वोट,
नीरज कुमार (भाजपा): 12584 वोट,
तीसरे नंबर पर रेखा कुमारी (राजद): 3449 वोट
प्रशांत किशोर 5272 वोट से आगे चल रहे हैं.
आठवें राउंड की गिनती पूरी
- प्रशांत किशोर (जन सुराज)- 15637 वोट (4556 वोट से आगे)
- नीरज कुमार (भाजपा)- 11081 वोट
- रेखा कुमारी (राजद)- 2991 वोट
