HomeBiharसूत्र' की तुलना 'मूत्र' से करने वाले बयान पर अड़े तेजस्वी यादव,...

सूत्र’ की तुलना ‘मूत्र’ से करने वाले बयान पर अड़े तेजस्वी यादव, बीजेपी नेताओं को भी जमकर सुनाया

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कौन होती है सवाल उठाने वाली? बीजेपी कभी गरीबी, बेरोजगारी, रोजगार, शिक्षा या चिकित्सा के बारे में बात नहीं करती।

तेजस्वी ने बीजेपी की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग बिना किसी सच्चाई के ‘सूत्रों’ के हवाले से अफवाह फैलाते हैं, वे ‘मूत्र के बराबर वेस्टेज’ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे अफवाह फैलाने वालों को बार-बार खंडन करना पड़ता है और माफी मांगनी पड़ती है। तेजस्वी ने कुछ भाजपा नेताओं और ‘बाबाओं’ के मूत्र पीने के दावों पर भी कटाक्ष किया और कहा कि बेहतर होगा कि लोग मुद्दों की बात करें।

बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में ‘क्रिमिनल डिसऑर्डर’ हो चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे ‘चश्मा हटाकर’ और ‘टेलीप्रॉम्प्टर छोड़कर’ बिहार की भयानक स्थिति को देखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home