HomeBiharनीतीश कैबिनेट की बैठक आज, इन विभागों से जुड़े फैसले पर लग...

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, इन विभागों से जुड़े फैसले पर लग सकती है मुहर…

लाइव सिटीज, पटना: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज होने वाली है. जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न विभागों से जुड़े एजेंडों पर मुहर लगा सकते हैं. इस बैठक में खासकर युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर मुख्य रूप से चर्चा हो सकती है.

दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार युवा आयोग के गठन को मंजूरी दी थी. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, आज नीतीश कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा’ योजना के तहत कौशल विकास के लिए नई राशि या इंटर्नशिप प्रोग्राम को लेकर ऐलान कर सकते हैं.

इधर, महिलाओं को लेकर कहा जा रहा है कि, दीदी की रसोई, महिला हाट या फिर पिंक बस सेवा को विस्तार मिल सकता है. इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करें तो, शिक्षा क्षेत्र में और भर्तियां निकाली जा सकती है. जबकि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नई परियोजनाओं की शुरूआत को लेकर मुहर लग सकती है. कुल मिलाकर देखा जाए तो, रोजगार, शिक्षा, और महिला कल्याण जैसे क्षेत्रों में नई योजनाओं की सौगात मिल सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home