HomeBiharबस में सवार होकर लोक भवन निकले तेजस्वी यादव, पुलिस ने वाटर...

बस में सवार होकर लोक भवन निकले तेजस्वी यादव, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, बोले- डरने वाले नहीं है

लाइव सिटीज, पटना: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोकभवन के लिए मार्च शुरू हो गया है. राजद नेता सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोक भवन की ओर बढ़ रहे हैं.लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव बस में सवार हो गए हैं. इसके साथ सभी नेता और कार्यकर्ता बस में सवार हो गए हैं.

वहीं, तेजस्वी यादव के मार्च में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते नजर आए. इनकम टैक्स चौराहा पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है. लोकभवन मार्च में तेजस्वी यादव इनकम टैक्स चौराहा पहुंचे. आरजेडी सांसद मीसा भारती, मनोज झा समेत कई नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हैं.

पुलिस के द्वारा वाटर कैनन के इस्तेमाल पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है. अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा. ऐसे काम नहीं चलेगा.

साथ ही मीसा भारती ने कहा कि सांसद मीसा भारती ने कहा कि छात्रों के साथ जो अन्याय हुआ है उसे आज 20-25 दिन बीत गए हैं, मगर फिर भी सरकार नींद से नहीं जागी. सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने माना कि AK47 का इस्तेमाल हुआ था. तब जज साहब को बिहार सरकार के वकील से यह पूछना चाहिए था कि AK47 लेकर प्रदर्शन में जाने की अनुमति किसने दी? अगर DM और SP ने अनुमति दी थी तो उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments