लाइव सिटीज, मोतिहारी: मुंबई के खारघर में करोडों रुपये की डायमंड व गोल्ड की ज्वेलरी लूटने वाले आरोपी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान श्रीराम साह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह सटरकटवा गिरोह के सरगना श्रीराम साह को बिहार एसटीएफ ने छतौनी इलाके से दबोच लिया है. उसके पास से हीरे व सोने की 17 अंगूठियां, प्लेटिनम के आभूषण और अन्य कीमती जेवरात बरामद हुए हैं. एसटीएफ ने उसके कब्जे से 90 हजार रुपये नकद और 1170 नेपाली रुपये भी बरामद किए हैं. एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
उन्होंने बताया कि छतौनी के बरियारपुर निवासी श्रीराम साह नवी मुंबई के खारघर थाना में दर्ज कांड संख्या 0371/26 में वांछित था. 11 अगस्त को मामला दर्ज होने के बाद वह महाराष्ट्र से निकलकर मोतिहारी पहुंचा और छतौनी थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा था. एसटीएफ को उसके ठिकाने की भनक लगी तो टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
वहीं, जेवरों की लंबी फेहरिस्त, जांच में बढ़ी हलचल श्रीराम की गिरफ्तारी के बाद तलाशी में हीरा और सोने की 17 अंगूठियां मिलीं. इनका कुल वजन 38.47 ग्राम है. इसके अलावा 3.36 ग्राम की सोने की अंगूठी, 4.67 ग्राम और 2.53 ग्राम के सोने के लॉकेट तथा 0.45 ग्राम का सोने का कान का स्टड बरामद हुआ. इन सोने के आभूषणों का कुल वजन 11.01 ग्राम बताया गया है.
