HomeBiharपिता नीतीश कुमार से मिले निशांत कुमार, आज से दो दिवसीय दौरे...

पिता नीतीश कुमार से मिले निशांत कुमार, आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज से दो दिवसीय सीतामढ़ी दौरे पर हैं. सीतामढ़ी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं. वहीं, सीतामढ़ी दौरा शुरू करने से पहले उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.स्वास्थ्य मंत्री निशांत दो दिनों तक सीतामढ़ी में रहेंगे और कई सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. वहीं अस्पतालों का भी निरीक्षण कर सकते हैं, उसके लिए भी प्रशासन की तरफ से तैयारी की गई है.

सीतामढ़ी में जनता दल यूनाइटेड की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी शामिल होंगे. आजादी की लड़ाई में फांसी का फंदा चूमने वाले अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर सीतामढ़ी के मधुरापुर बाजपट्टी में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे और शहीदी मेला की शुरुआत भी करेंगे.

निशांत प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित सभा में भी शामिल होंगे, जहां अपनी बात रखेंगे. अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ के तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, सांसद शंभू शरण पटेल, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, उप सचेतक गायत्री देवी, पूर्व मंत्री सह सांसद सुनील पिंटू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments