HomeBiharअहमदाबाद में प्लेन हादसे पर बिहार के इन नेताओं के आए रिएक्शन,...

अहमदाबाद में प्लेन हादसे पर बिहार के इन नेताओं के आए रिएक्शन, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. इस दुखद घटना पर बिहार के आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं. विमान में 242 यात्री सवार थे. ईश्वर से प्रार्थना है कि यात्री और चालक दल सुरक्षित रहें!”

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, “गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा और सलामती बनाए रखें. स्थानीय प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई में जुटे हुए हैं और राहत कार्य में लगे हुए है. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के हादसे की खबर अत्यंत दुखद है. इस दुखद घड़ी में सभी यात्रियों, चालक दल और उनके परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं. सभी के लिए प्रार्थना करते हैं.

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा गहरा दुख जताया. उन्होंने लिखा कि गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत चिंताजनक और शोकपूर्ण है. ईश्वर से इस दुर्घटना में यात्रियों के सकुशल होने की कामना है. स्थानीय प्रशासन हरसंभव सहायता के लिए घटनास्थल पर पूर्णतः मुस्तैद है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home