लाइव सिटीज, पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया है। अभी तक हुई मतों की गिनती में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं जबकि बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा पीछे हैं।
तेज प्रताप यादव ने X पर कहा, “बांकीपुर विधानसभा से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है। भाजपा को यहां प्रचंड हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी भी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए। यह परिणाम बताता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है।”
तेज प्रताप यादव ने कहा कि अब यह चर्चा तेज है कि बांकीपुर से शुरू हुआ यह संदेश पूरे बिहार की राजनीति पर भी असर डाल सकता है
बांकीपुर विधानसभा सीट पर 1995 से बीजेपी का कब्जा है। यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने की वजह से खाली हुई है। अगर बीजेपी बांकीपुर में हार जाती है तो निश्चित रूप से यह उसके लिए बहुत बड़ा झटका होगा।
