HomeBiharबिहार में पूर्व मुखिया की हत्या, पीट-पीटकर मार डाला, जांच में जुटी...

बिहार में पूर्व मुखिया की हत्या, पीट-पीटकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: औरंगाबाद में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी गांव में पूर्व मुखिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. बभनडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिन्हा का शव पुलिस ने बरामद किया है. शरीर पर पिटाई के निशान साफ नजर आ रहे हैं. बता दें कि शहीद जगतपति कुमार के गांव के रहने वाले अजीत कुमार सिन्हा बभनडीहा पंचायत से मुखिया रह चुके थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया को बंधक बनाकर और हाथ-पांव बांधकर उन पर हमला किया गया. यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस ने इस मामले में मदन शर्मा नाम के ग्रामीण सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है. घटना के पीछे स्पष्ट कारण क्या है यह पुलिस बताने से परहेज कर रही है.

वैसे जिस घर से पुलिस ने शव बरामद किया है वह घर मदन शर्मा नामक व्यक्ति की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का कारण बताया जा रहा है. इधर घटना के बाद खरांटी गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है. आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की वहां भीड़ लग गई. कुछ लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home