HomeBiharस्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 4 घायल,...

स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 4 घायल, मोतिहारी के रहने वाले थे सभी

लाइव सिटीज, जमुई: जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर गुणसागर के समीप मंगलवार (24 नवंबर) की सुबह एक स्कॉर्पियो और कोयला लदे ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. यह हादसा इतना दर्दनाक था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी मृतकों और घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, लखीसराय पहुंचाया गया.

इस भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बालक शामिल हैं. सभी मृतकों की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी राकेश गुप्ता (38), मीना देवी (50), पल्लवी देवी (28), बादल कुमार (10) और स्कॉर्पियो चालक जफर आलम के रूप में की गई है.

वहीं, दुर्घटना में एक मासूम बच्चे और एक महिला समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में कन्हैया प्रसाद के पुत्र शेखर कुमार और फौरी साव के पुत्र मुन्ना कुमार भी शामिल हैं. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सभी लोग पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्र ढाका गांव के रहने वाले थे और मंगलवार सुबह झारखंड के देवघर जा रहे थे. दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के भीतर से मुंडन संस्कार से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरा परिवार कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए देवघर जा रहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home