HomeBiharबांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर विजय सिन्हा ने कहा -...

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर विजय सिन्हा ने कहा – हम हार का ठीकरा चुनाव आयोग या EVM पर नहीं फोड़ते

लाइव सिटीज, पटना: प्रशांत किशोर को जीत के लिए बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बधाई दी। इसके पहले बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग या ईवीएम पर नहीं फोड़ते हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोकतंत्र की भूमि है और जनता के जनादेश को भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से स्वीकार किया है। हम कभी भी विपक्ष के लोगों की तरह ठीकड़ा चुनाव आयोग या EVM पर नहीं फोड़ते हैं। लोकतंत्र में हम विश्वास करते हैं, संवैधानिक संस्था का सम्मान करते हैं और जनता के जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।

बांकीपुर में बीजेपी की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी बांकीपुर में मिली हार की गहन समीक्षा करेगी। ये बिहार की यही धरती है, जहां अभी 6 महीने पहले हमने 202 सीटें जीती थीं, ये भी याद रखिए। बता दें, बिहार विधासनभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीट पर जीत दर्ज की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments