लाइव सिटीज, पटना: बिहार के 11 जिलों में आज मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो, इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है
मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और पटना शामिल है. इसके अलावा बाकी के जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है. कहीं-कहीं दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है.
मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. लेकिन उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकेगी. 30 अगस्त को भी उत्तर बिहार, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम पूर्वानुमान की माने तो, 31 अगस्त को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. 1 और 2 सितंबर को भी कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस तरह से देखा जाए तो, राज्य में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा. लेकिन इस दौरान उमस वाली गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी
