HomeBiharरक्षाबंधन पर दिखा लालू परिवार का खास अंदाज, तेजस्वी-तेज प्रताप ने बहनों...

रक्षाबंधन पर दिखा लालू परिवार का खास अंदाज, तेजस्वी-तेज प्रताप ने बहनों से बंधवाई राखी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार ने रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को दिल्ली में मनाया। इस मौके पर लालू के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव एक साथ नजर बैठे नजर आए। दोनों भाइयों को मीसा भारती समेत अन्य बहनों ने राखी बांधी। रोहिणी आचार्या को छोड़ लालू की अन्य 6 बेटियां मौजूद रहीं। लालू परिवार में मचे घमासान के बीच रक्षाबंधन पर परिवार के एकजुट होने की तस्वीर सामने आई है

तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से रक्षाबंधन की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने मीसा भारती, चंदा, रागिनी, हेमा, अनुष्का और राजलक्ष्मी यादव के साथ राखी बंधवाते हुए फोटो पोस्ट की। तेज प्रताप ने लिखा कि समय बदल जाता है, हम बड़े हो जाते हैं, लेकिन भाई-बहन का प्यार और बचपन की यादें हमेशा दिल में जीवित रहती हैं।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, आरजेडी सांसद मीसा भारती और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को ही पटना से दिल्ली पहुंच गए थे। मीसा भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी अधिकतर बहनों की दिल्ली के आसपास ही शादी हुई है, वे यहीं रहती हैं। इसलिए भाई हमेशा रक्षाबंधन पर दिल्ली ही आ जाते हैं। फिर पूरा परिवार एक साथ मिलकर यहीं पर त्योहार मनाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments