HomeBiharबिहार में तबाही मचाएगा प्री मानसून, 3 घंटे में इन जिलों में...

बिहार में तबाही मचाएगा प्री मानसून, 3 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: प्री मानसून के बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को पूरे बिहार में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है. 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना है. IMD ने 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अररिया, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिले सुबह में बारिश होने का अनुमान है. इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है कि इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलेगी और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, गया, नवादा, जमुई और बांका में भी मौसम विभाग ने आंधी-पानी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments