लाइव सिटीज, पटना: आज डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी से पत्रकारों ने पूछा कि क्या शिक्षा मंत्री चार्जशीटेड हैं? सवाल सुनते ही उप-मुख्यमंत्री भड़क गए. हालांकि उन्होंने कहा कि दस्तावेज है तो दीजिए, जांच करवा लेंगे.
डिप्टी सीएम सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से पत्रकारों ने पूछा कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बारे में कहा जा रहा है कि वह चार्जशीटेड हैं. इस पर आप क्या कहना चाहते हैं. सवाल सुनकर उन्होंने कहा कि अगर इससे जुड़ा कोई दस्तावेज है तो दे दीजिए जांच करवाएंगे लेकिन दस्तावेज नहीं है तो गलत आरोप ना लगाएं.
विजय कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा मंत्री पर? आप उसका दस्तावेज दे दीजिए, मुकम्मल जांच हो जाएगी. अगर दस्तावेज आपको नहीं है तो इस तरह के बेबुनियाद आरोप मत लगाइये. मोबाइल पर दस्तावेज नहीं होता है. दस्तावेज कागज का होता है.
विजय चौधरी ने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक स्थिति उसके विदेशी मुद्रा भंडार के आधार पर होता है और देश में पेट्रोलियम पदार्थ के बाद सोने के आयात पर बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा खर्च करना पड़ता है. इसीलिए प्रधानमंत्री ने जो परिस्थितियों बन रही है, उसको देखते हुए यह सलाह दिया है. इससे तो देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
