HomeBiharप्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह को चेताया, जानें क्या कहा

प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह को चेताया, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: प्रशांत किशोर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बड़ा बयान दिया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि बेगूसराय में कुशवाहा समाज के लोगों का वोट लेने के चक्कर में वे आज कल सम्राट चौधरी के पक्ष में बोलने की कोशिश कर रहे हैं. इस तरह की गंदी राजनीति को समाज समझता है. अनाप-शनाप अनर्गल प्रलाप वो हमेशा से करते रहे हैं. लोग उनको इग्नोर करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा अगर बोलेंगे तो पूरी कुंडली जनता के सामने रखी जाएगी.

पटना के IGIMS के पास हुई फायरिंग पर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरा. कहा कि जब तक बिहार का नेतृत्व एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति के पास रहेगा जब सरकार का मुखिया ही अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, सरकार का चरित्र ही अपराध का है, तो अपराध मुक्त समाज की कल्पना करना ही बेईमानी है.

बिहार में बढ़ते सूखे नशे पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां जो फर्जी शराबबंदी का कानून है उसकी वजह से सूखा नशा आज है और आगे बढ़ेगा. मैंने दो वर्ष पहले ही कहा था उड़ता पंजाब की तरह उड़ता बिहार की बात होगी. फर्जी शराबबंदी का कानून… जो भ्रष्ट यहां पर पुलिस अफसर हैं, शराब माफिया हैं, उनकी वजह से घर-घर सूखा नशा बढ़ेगा. इससे समाज का बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments