लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 14 अगस्त 2026 को नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें TRE-4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई है।
सबसे बड़ा बदलाव इस बार परीक्षा पैटर्न को लेकर है। TRE-4.0 में अभ्यर्थियों को केवल एक लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि प्रारंभिक परीक्षा (PT) और मेंस परीक्षा, यानी दो चरणों में लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। आयोग के नए कैलेंडर में TRE-4 को दो चरणों वाली परीक्षा के तौर पर शामिल किया गया है।
32,388 पदों पर होगी भर्ती
TRE-4.0 के लिए कुल 32,388 पद बताए गए हैं। इन पदों पर बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, विषयवार रिक्तियां, पात्रता और आवेदन की तारीख आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।
अभी जारी नहीं हुई PT की तारीख
BPSC के नए कैलेंडर में TRE-4.0 के पदों और परीक्षा प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है, लेकिन PT की तारीख अभी तय नहीं की गई है। आयोग के अनुसार विज्ञापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा की तारीख जारी की जाएगी
