HomeBiharनीतीश का जिक्र करते ही गरमाई सियासत, शिक्षा मंत्री ने लालू यादव...

नीतीश का जिक्र करते ही गरमाई सियासत, शिक्षा मंत्री ने लालू यादव को दी तीर्थयात्रा की सलाह

लाइव सिटीज, पटना: लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती और सरकारी आवास को लेकर चल रहे विवाद के बीच बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। लालू प्रसाद द्वारा पूरे मामले के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराए जाने पर अब बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद का आरोप पूरी तरह राजनीतिक है और इस मामले में नीतीश कुमार की कोई भूमिका नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले नियम, कानून और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत लिए जाते हैं, न कि किसी व्यक्ति के इशारे पर।

शिक्षा मंत्री ने कहा क‍ि लालू जी अनुभवी नेता हैं। उन्हें सरकार की पूरी प्रक्रिया और नियम-कानून की जानकारी है। इसके बावजूद वे हर मुद्दे पर राजनीति करना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने नीतीश कुमार का नाम लिया है, जबकि इस निर्णय से उनका कोई संबंध नहीं है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments