HomeBiharफायरिंग से थर्राया पटना, पूर्व पार्षद के घर गोलीबारी और पथराव

फायरिंग से थर्राया पटना, पूर्व पार्षद के घर गोलीबारी और पथराव

लाइव सिटीज, पटना: पटना के दानापुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सगुना बुढ़िया कुआं स्थित वार्ड-12 की पूर्व पार्षद रेणु देवी के घर पर बेखौफ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. रंगदारी नहीं देने और कोर्ट में गवाही से रोकने के लिए अपराधियों ने पूर्व पार्षद के घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग, पथराव और तोड़फोड़ की.

पीड़ित पूर्व पार्षद रेणु देवी ने इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी शराब के नशे में धुत होकर आए और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने घर पर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

रेणु देवी के अनुसार अपराधियों ने कोर्ट में चल रहे एक मामले में गवाही से रोकने, पूरे परिवार को जान से मारने और बेटी का अपहरण करने की गंभीर धमकी भी दी है. पीड़िता ने मामले में पप्पू यादव, पंचम यादव, विक्की यादव और अंकित पर हमला करने आरोप लगाया है. कहा कि इस पूरी साजिश का मास्टर माइंड उपेंद्र रचिता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments