HomeBiharबिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, IMD ने जारी किया...

बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, IMD ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

लाइव सिटीज, पटना: भीषण गर्मी और उमस से परेशान बिहार के लोगों को अगले 48 घंटे में राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इस दौरान तेज हवा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट लागू है. हालांकि रोहतास, भोजपुर और बक्सर के कुछ इलाकों में गर्मी और उमस का असर अभी भी बना रह सकता है.

28 जून को मौसम में और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 12 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. इस दौरान अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. कई जगह 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments