HomeBiharसंजय झा के घर अचानक पहुंचे नीतीश कुमार, बोले -अभी भी उनको...

संजय झा के घर अचानक पहुंचे नीतीश कुमार, बोले -अभी भी उनको मिस करते हैं बिहार के लोग

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अचानक पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पहुंच गए। नीतीश कुमार के इस अचानक दौरे को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।संजय झा के आवास पर उस समय पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। नीतीश कुमार ने वहां मौजूद नेताओं से मुलाकात करने के साथ-साथ आम लोगों और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की और उनकी बातें सुनीं। नीतीश कुमार के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ और ‘सुपर सीएम जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने संजय झा से कहा कि आप आ गए हैं, सभी लोगों से अच्छे से मिलिए और सबके कागज ले लीजिए। इसके बाद उन्होंने संजय झा को तीन बजे अपने पास आने के लिए कहा। संजय झा ने कहा कि लोग चाहते हैं कि अक्टूबर से पूरे बिहार के जिलों में लगातार दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम हो। इस पर नीतीश कुमार ने सहमति जताते हुए कहा, ‘ठीक है।संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार देश के सर्वमान्य नेताओं में से एक हैं। वह लगातार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किए हैं, उन्हें लोग आज भी याद करते हैं।

सिवान के AK-47 मामले को लेकर संजय झा ने कहा कि घटना के बाद केंद्र सरकार ने समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी निर्देश दिया है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को खत्म किया जाए।संजय झा ने कहा कि सिवान में हुई घटना के बाद बिहार सरकार ने तत्काल कार्रवाई की और संबंधित अधिकारी को निलंबित करने का काम किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments